जयपुर। राज्य सरकार ने आज नई गाइडलाइन जारी कर शादी-विवाह में शामिल होने वालों की संख्या अब 200 कर दी है। सरकारी कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति के आदेश भी जारी किए गए है। इसके अलावा छठी से आठवीं तक की स्कूलें 20 सितंबर से तथा पहली से 5वीं तक की कक्षाएं 27 सितंबर से 50 प्रतिशत की उपस्थिति के साथ शुरू हो सकेगी।
इसके साथ ही अब रेस्टारेंट भी रात को 10 बजे तक खुल सकेंंगे। इसी तरह सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स पूर्ण क्षमता के साथ प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित किए जा सकेंगे। पशु हाट, प्रदर्शनी एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी छूट जारी की गई है।





