JEE Mains Result 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2021 के चौथे और आखिरी सेशन का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद, उम्मीदवार अपने परिणाम यहां आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in पर देख सकते हैं। जेईई मेन (JEE Main 2021) के परिणामों तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवार को परीक्षा सत्र का चयन करना होगा, आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन (केस सेंसिटिव) दर्ज करना होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार, 14 सितंबर, 2021 को रात 10 बजे रिजल्ट जारी कर दिया है।
जेईई मेन (JEE Main 2021) के सत्र – 4 की परीक्षा का आयोजन पूरे देश और विदेश में 26, 27, 31 अगस्त और 01 सितंबर, 2021 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में पेपर- 1 (बी.ई./ बी.टेक.) के लिए किया गया था। NTA ने हाल ही में वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर परीक्षा के दौरान दर्ज उत्तर प्रतिक्रियाओं के साथ प्रश्न पत्र के साथ पेपर-1 (B.E./ B.Tech.) के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी अपलोड की। इसके साथ इस पर उम्मीदवारों को चुनौती देने के लिए मौका दिया गया था। बाद में एनटीए ने अंतिम आंसर की भी जारी की थी।
#JEEMains2021 results to be declared today: @EduMinOfIndia
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 14, 2021
परीक्षा 334 शहरों (बहरीन, कोलंबो, दोहा, दुबई, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर और कुवैत में भारत के बाहर 12 शहरों सहित) में 915 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके अलावा, परीक्षा 13 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती के साथ-साथ असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।
JEE Main 2021 Result स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के चरण
- जेईई उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें- jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in
- होम पेज पर ‘JEE Main Result 2021’ पर क्लिक करें।
- आपको परिणाम पृष्ठ पर निर्देशित किया जाएगा।
- यहां आप अपने संबंधित परीक्षा सत्र का चयन करें।
- आवश्यकतानुसार, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, सुरक्षा पिन (केस सेंसेटिव) दर्ज करें।
- अब सबमिट दबाएं और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आप स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
