Headlines

BVG घूस कांड : जेल में ही रहेंगे निलंबित मेयर के पति राजाराम

BVG घूस कांड : जेल में ही रहेंगे निलंबित मेयर के पति राजाराम

जयपुर : नगर निगम जयपुर में BVG कंपनी के बकाया 276 करोड़ रुपए के भुगतान के बदले 20 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में जेल गए निलंबित जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम फिलहाल जेल में ही रहेंगे। एसीबी कोर्ट फर्स्ट ने सोमवार को हुई सुनवाई में राजाराम की जमानत याचिका काे खारिज कर दिया है। निलंबित मेयर सौम्या के पति राजाराम की तरफ से उनके वकील ने जमानत याचिका पर 10 सितम्बर को कोर्ट में बहस की थी। बहस के बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखा था।

इससे पहले 10 सितंबर को हुई सुनवाई में राजाराम के वकील ने दलील दी थी कि इस मामले में जुड़े अन्य सह आरोपी BVG कंपनी के प्रतिनिधि ओमकार सप्रे को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। राजाराम भी 29 जून से न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं। वकील की तमाम दलीलों काे कोर्ट ने नहीं माना और सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

10 जून को सोशल मीडिया पर ऑडियो और वीडियो सामने आए थे। इसमें एक कमरे में BVG कंपनी के प्रतिनिधि संदीप चौधरी से राजाराम गुर्जर की चाय पीते हुए बातचीत चल रही थी। इस बातचीत में कथित तौर पर आरएसएस के प्रांतीय प्रचारक निंबाराम भी नजर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *