Headlines

NEET EXAM पास कराने वाले गिरोह के 11 मुन्नाभाई गिरफ्तार

NEET EXAM पास कराने वाले गिरोह के 11 मुन्नाभाई गिरफ्तार

सीकर: सीकर पुलिस ने नीट भर्ती (NEET EXAM) परीक्षा में पास करवाने वाले नकल गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के पास से नकल कराने को लेकर उपयुक्त सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि सीकर पुलिस को गोपनीय सूचना एसओजी से तीन-चार दिन पहले मिली थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयपुर के मानसरोवर से रमेश बिश्नोई, दिनेश जाखड़ के पूरे गिरोह के 11 मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी छात्र बीएएमएस के हैं इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

पूछताछ मे काफी खुलासे होने की भी संभावनाएं है । पुलिस ने गिरोह से लाखों रुपए और खाली चेक तथा ब्लूटूथ भी पुलिस ने जब्त किए हैं । यह ब्लूटूथ लगाए जाने वाले मास्क में फिट किए हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *