Headlines

हिन्दुओं के पलायन प्रकरण की जांच को मालपुरा पहुंची तीन सदस्य भाजपा कमेटी

हिन्दुओं के पलायन प्रकरण की जांच को मालपुरा पहुंची तीन सदस्य भाजपा कमेटी | Three member BJP committee reached Malpura to investigate the migration of Hindus

मालपुरा/जयपुर। मालपुरा में हिंदु परिवारों के पलायन के आरोपों के मामले ने अब तूल पकड़ लिया हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनियां के निर्देश पर पार्टी का तीन सदस्य प्रतिनिधि मण्डल आज मालपुरा पहुंचा तथा हालातों को जान वापस जयपुर पहुंच पनियां को रिपाोर्ट सौँपी। भाजपा की टीम ने पीडि़त परिवारों से मिलकर हिंदू परिवारों के पलायन क साथ-साथ भय व असुरक्षा के मुद्दो को लेकर विस्तार से जानकारी जुटाई। जांच दल में शामिल सदस्यों ने मुस्लिम आबादी सीमाओं से सटे हिंदू आबादी वाले इलाकों में जा पैदल भ्रमण कर पलायन कर चुके परिवारों के आवासों को देखा तथा हालातों की जानकारी ली।

ये थे जांच दल में
भाजपा की तीन सदस्य कमेटी में सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, सोजत विधायक शोभा चौहान तथा अलवर के पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंंधल शामिल रहे। जांच दल के साथ टोंक सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, मालपुरा टोडारायसिंह विधायक कन्हैया लाल चौधरी, टोंक जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र पराणा भी मौजूद रहे। जांच दल ने सर्वप्रथम पलायन को मजबूर हो रहे परिवारों के सदस्यों व पलायन कर चुके परिवारों के सदस्यों से पलायन व असुरक्षा के मुद्दों पर जानकारी ली। पीडि़तों ने बताया कि शहर में सम्पत्ति जिहाद अपने चरम पर है बीते कुछ समय में लगभग 500 परिवार मुस्लिम आबादी से सटे इलाकोंं से पलायन कर चुके है।

हिन्दुओं के पलायन प्रकरण की जांच को मालपुरा पहुंची तीन सदस्य भाजपा कमेटी | Three member BJP committee reached Malpura to investigate the migration of Hindus

यूं किया जा रहा पलायन को मजबूर
लोगों ने बताया कि मुस्लिम समाज के कुछ लोग महंगे दामों पर हिंदू परिवारों की सम्पत्ति खरीद लेते है तथा वहां रह रहे अन्य परिवारों में भय व असुरक्षा का माहौल तैयार कर देते है जिससे शेष परिवार भी पलायन को मजबूर हो जाते है। लोगों का आरोप था कि हाल ही में सघन हिंदू आबादी वाले क्षेत्र में मुस्लिम समाज के परिवार ने महंगे दामों पर एक मकान खरीद लिया जिसके बाद अन्य परिवारों में असुरक्षा की भावना घर कर गई जिसके चलते सम्पूर्ण बस्ती अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन के समक्ष ज्ञापन के जरिए अपनी मांग रखी, लेकिन पुलिस व प्रशासन ने नकारात्मक रवैया अपनाते हुए ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए, लेकिन आज तक किसी भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर पहुंच पीडि़तों का हाल जानना भी उचित नहीं समझा।

हिन्दुओं के पलायन प्रकरण की जांच को मालपुरा पहुंची तीन सदस्य भाजपा कमेटी | Three member BJP committee reached Malpura to investigate the migration of Hindus

आमरण अनशन पर बैठी है महिलाएं
जांच दल ने अनशनस्थल पर आमरण अनशन कर रही महिलाओं से मुलाकात की जहां अनशन पर बैठी महिलाओं ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर अपने घरों पर पोस्टर चस्पा करने वाले परिवारों को पुलिस जबरन प्रताडित कर रही है तथा किसी तरह के प्रदर्शन की अनुमति तक नहीं दे रही है जबकि वे अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना चाहते है। जांच दल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन बात को आगे पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

दादाबाड़ी पहुंच किए दर्शन
इससे पूर्व जांच दल व प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने टोडा रोड स्थित दादाबाडी पहुंच कर जिन कुशल सूरी जी महाराज जी प्राक्टय स्थली के दर्शन किए तथा देशवासियों की खुशहाली की कामना की। प्रतिनिधिमण्डल ने जयपुर पहुंच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां से मुलाकात कर वस्तुस्थिति की रिपोर्ट सौंपी। आपको बता दे 300 से अधिक परिवारों के पलायन की ख़बर आने के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने संज्ञान लेते हुए कमेटी का गठन कर आज मालपुरा भेज था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *