Headlines

चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्सलेन पर हुआ बड़ा हादसा: पेट्रोल से भरे टैंकर में ट्रक ने मारी टक्कर, लगी आग

Major accident on Chittorgarh-Udaipur six lane: truck rammed into a tanker filled with petrol, caught fire चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्सलेन पर हुआ बड़ा हादसा: पेट्रोल से भरे टैंकर में ट्रक ने मारी टक्कर, लगी आग

उदयपुर: चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्सलेन हाईवे पर पेट्रोल से भरे टैंकर और ट्रक में जोरदार टककर हो गई। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि ट्रक चालक व खलासी झुलस गए। इस हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर भदसोडा पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड बुलाकर आग को बुझाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टैंकर के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक चालक का बैलेंस बिगड़ा होगा। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। दोनों वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग से सिक्सलेन हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वन-वे करके दूसरे वाहनों को निकाला गया।

भदसोडा पुलिस ने बताया कि हरियाणा के रहने वाले ट्रक चालक शकील (25) व खलासी लुकमान (30) चित्तौड़ से मंगलवाड़ जा रहे थे। रास्ते में चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे मार्ग 27 पर भदसोडा और बानसेन के समीप हादसा हो गया। ट्रक के आगे पेट्रोल भरा टैंकर चल रहा था। ट्रक ने टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रक में आग लग गई। ट्रक चालक व खलासी शीशा तोड़कर बाहर आए और अपनी जान बचाई। इस दौरान दोनों झुलस गए हैं।

आईडी से ड्राइवर और साथी की हुई पहचान

भादसोड़ा पुलिस ने ड्राइवर व खलासी के पास मिले आईडी के आधार पर दोनों की पहचान की। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद टैंकर चालक भाग गया। झुलसे चालक-खलासी को भदसोडा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *