जयपुर। विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 की ओर से कल 10 सितंबर, शुक्रवार को प्रातः10:30 बजे को श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में जयपुर के न्यू गेट द्वार पर स्थित गणेश जी महाराज की पूजा अर्चना की जाएगी।
विप्र फाउंडेशन के ज़ोन प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल व युवा प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा नटराज ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के संरक्षकगण सांसद रामचरण बोहरा तथा सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, पूर्व उप महापौर मनोज भारद्वाज के सानिध्य में होने वाली इस पूजा अर्चना में विप्र फाउंडेशन परिवार से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री सुनीता शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के साथ युवा व महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गणेशजी की महाआरती भी सामूहिक रूप से करेंगे।
