Headlines

राजस्थान की सबसे बड़ी खबर: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के पत्र से भाजपा में भी सियासी बवंडर

WhatsApp Image 2021 09 07 at 9.02.25 PM

जयपुर। कांग्रेस में चल रहे सियासी तूफान का रुख अब प्रदेश भाजपा की तरफ भी आ गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक कैलाश मेघवाल की चिट्ठी से ये नया बवंडर खड़ा हुआ है। कैलाश मेघवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को लिखे पत्र में कहा है कि विधायक दल की बैठक में कटारिया के खिला‌फ निंदा प्रस्ताव लाएंगे। साथ ही पत्र में प्रदेशाध्यक्ष पूनियां से उस बैठक की अध्यक्षता करने का आग्रह भी किया गया है।

विधायक मेघवाल ने पत्र में लिखा है कि कटारिया द्वारा भगवान राम और महाराणा प्रताप के खिलाफ कथित टिप्पणियों से पार्टी को नुकसान हुआ है। मेघवाल ने कहा, ‘कटारिया की इन टिप्पणियों से 3 उपचुनावों में भाजपा को नुकसान हुआ। मेघवाल ने पत्र के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजी शिकायतों की प्रति भी भेजी हैं। साथ ही विधायक कैलाश मेघवाल ने लिखा कि ‘विधायक दल की बैठक में इस संबंधित प्रस्ताव के लिए सभी भाजपा विधायकों को पत्र भेजेंगे।

इस पत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मुझे कैलाश मेघवाल के पत्र की जानकारी टीवी की खबरों के जरिए मिली। जिसमे मेरे खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की बात कही गई है। साथ ही कुछ अन्य आरोप भी लगाये गए हैं। पार्टी इस मामले में जो भी फैसला करेगी। मैं उसे सहर्ष स्वीकार करूंगा।

इस बीच पता चला है कि भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह की उपस्थिति में होने वाली बैठक काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। राजे समर्थक अन्य विधायक भी मेघवाल के समर्थन में आवाज उठा सकते हैं। गौरतलब है कि मेघवाल पहले भी पार्टी लाइन के खिलाफ राज्य विधानसभा में जा चुके हैं।

4d7e5f94 b16e 4b98 afc6 f4ed5a9d2023

PDF Link : Kailash Meghwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *