Headlines

जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस से चुनाव जीतीं रमा देवी भाजपा से जिला प्रमुख बनीं

rama davi 7051325 835x547 m

जयपुर। जयपुर जिला परिषद में कांग्रेस का पास पलटते हुए भाजपा की रामादेवी जिला प्रमुख बन गई। कांग्रेस को रमादेवी की बगावत का खामियाजा भुगतना पड़ा। रमादेवी ने कांग्रेस की सरोज कुमारी को एक वोट से हराया। कांग्रेस की हार में रमादेवी के साथ जैकी कुमार की बगावत का भी बड़ा खामियाजा उठाना पड़ा। अगर जैकी कुमार कांग्रेस के पक्ष में रहते तो कांग्रेस की जीत तय थी। कांग्रेस के जिला परिषद में 27 सदस्य जीते थे, जबकि भाजपा के 24, लेकिन भाजपा ने कांग्रेस में सेंध लगा बाजी उलट दी। जिला प्रमुख के लिए वोट गिरते समय मे भी कांग्रेस-भाजपा में टकराव होते-होते टली। भाजपा की कमान जयपुर में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने संभाल रखी थी।

इससे पहले आज सुबह जयपुर को लेकर राजनीति घटनाक्रम तेजी से बदला। कांग्रेस ने जैसे ही सरोज कुमारी को उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस की रमादेवी अपने पति के साथ भाजपा कार्यालय पहुंची और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां तथा राजेन्द्र राठौड की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा से जिला प्रमुख की अधिकृत उम्मीदवार बन गई। भाजपा ने जो डम्मी प्रत्याशी मैदान में उतार रखा था उसका नामांकन वापस ले कांग्रेस को बहुमत के बावजूद मात दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *