जयपुर: राज्य में आज हुए छह जिलों में जिला प्रमुख के चुनाव में सत्ताधरी दाल को मत देते हुए ऐसा खेला खेला की तीन में अपने जिला प्रमुख बना ले गई। भाजपा ने जयपुर में तो कांग्रेस की जीती हुए बाजी को हार में बदला ही उसके साथ सिरोही में कांग्रेस की लाख कोशिशों के बावजूद एक भी वोट क्रॉस नहीं होने दिया, जबकि भरतपुर में भाजपा ने कांग्रेस के वोटो में भी सेंध लगा डाली।
जिला प्रमुख चुनाव में बीजेपी ने रणनीति से कांग्रेस के बहुमत को हरा दिया। जयपुर में कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीत चुकीं रमा देवी चोपड़ा को सोमवार सुबह बीजेपी में शामिल किया, और शाम होते-होते उसे जिला प्रमुख का चुनाव जीतवा दिया।
भरतपुर में बीजेपी के जगत सिंह जिला प्रमुख का चुनाव जीते
भरतपुर से पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह बीजेपी के टिकट पर जिला प्रमुख का चुनाव जीत गए। जगत सिंह को 28 वोट मिले, जबकि बीजेपी के 17 सदस्य ही जीते थे। इस तरह जगत सिंह ने कांग्रेस और निर्दलीयों को मिलाकर 11 वोटों का इजाफा करके चुनाव जीत लिया। जगत सिंह 14 अगस्त को ही फिर से बीजेपी में शामिल हुए थे। भरतपुर जिला परिषद में कुल 37 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 19 चाहिए थे।
जगत सिंह को बहुमत से 9 वोट ज्यादा मिले। कांग्रेस के 14 सदस्य होने के बावजूद पार्टी की उम्मीदवार हलीमा को केवल 9 वोट मिले। इसी तरह सिरोही में भाजपा के अर्जुन पुरोहित 21 में से भाजपा के पुरे 17 वोट ले जाने में कामयाब रहे। कांग्रेस से जोधपुर में लीला मदेरणा, सवाईमाधोपुर में सुदामा मीणा व दौसा में हीरालाल सैनी जिला प्रमुख बने हैं।
जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस से चुनाव जीतीं रमा देवी भाजपा से जिला प्रमुख बनीं
सवाईमाधोपुर में कांग्रेस की एकजुटता के कारण भाजपा की जोड़-तोड़ नहीं चल पाई
सवाईमाधोपुर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की जोड़-तोड़ की गणित हमने एकजुट होकर सफल नहीं होने दी। संस्कारो और पार्टी की विचारधारा की बात करने वाली भाजपा ख़रीद फ़रोख़्त वाली देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है
–पुष्पेंद्र भारद्वाज ,प्रदेश कोंग्रेस नेता व जिला परिषद चुनाव प्रभारी , सवाईमाधोपुर
पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस की टिकट पर जीत कर भाजपा में शामिल हुईं रमा देवी को भाजपा ने जिला प्रमुख का प्रत्याशी बनाया था। उसके बाद कांग्रेस के ही एक पार्षद जैकी टाटीवाल भी बीजेपी के सदस्यों के साथ मतदान करने पहुंचे थे।इस पर कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा किया।
जब कांग्रेस सदस्य जैकी टाटीवाल भाजपा सदस्यों के साथ बस में बैठकर जाने लगे तो विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सदस्यों की बस रोकने की कोशिश की। विधायक सोलंकी ने जैकी को बुलाने के लिए आवाज भी लगाई। इस दौरान पुलिस ने विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं।
सोलंकी के साथ भी धक्का-मुक्की
लाठीचार्ज के दौरान विधायक वेद प्रकाश सोलंकी और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। लेकिन विधायक के कोई चोट नहीं आई। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज का विरोध जताया और दूर जाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाने की समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वे नारेबाजी करते रहे। जिसके बाद हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं।
उप प्रधान और उप जिला प्रमुख के लिए भी यही प्रक्रिया
जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया की तरह ही उप जिला प्रमुख और उप प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया होगी। उप जिला प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव 7 सितंबर को होगा। उप जिला प्रमुख और उप प्रधान के चुनाव में जीते हुए पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य वोट करेंगे।


