मंगलवाड़(चित्तौडगढ़़) : मंगलवाड़ में एक तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा आज सुबह हुआ। ये बच्चे नहाने गए थे। बच्चों को तालाब में डूबते देख लोग बचाव के लिए चिल्लाए भी, लेकिन रेस्क्यू किए जाने में देरी के कारण इन्हें बचाया नहीं जा सका। इनमें से 4 की तो मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक ने बाद में दम तोड़ दिया।
इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार डूंगला रोड स्थित इस तालाब पर ये सभी रोजाना की तरह नहाने गए थे कि अचानक हादसे का शिकार हो डूब गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से बाहर भी निकाला, लेकिन 4 ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना मिलने पर पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। सूचना मिलने पर पुलिस एएसपी हिम्मत सिंह देवल तथा अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उदयपुर रैंज की आईजी हिंगलाजदान और एसपी मौके पर पहुंचे।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। गांव में मातम छा गया। परिजनों की चीख चीत्कार ही सुनाई दे रही हैं। ग्रामीण भी एक साथ बच्चों की मौत से स्तब्ध हैं।
