Headlines

भगवान राम लल्ला के दर्शन और पूजा अर्चना कर भाव विह्लल हुई राम वंशज दिया कुमारी

भगवान राम लल्ला के दर्शन और पूजा अर्चना कर भाव विह्लल हुई राम वंशज दिया कुमारी

नई दिल्ली: राजसमन्द (राजस्थान ) की सांसद दीयाकुमारी ने अयोध्या पहुँच कर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में शनिवार को श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीरामलला के दर्शन और पूजा अर्चना की इस दौरान वह भाव विह्लल हो गई। उन्होंने पूजा के दौरान प्रभु रामलल्ला से देश-प्रदेश में शांति, सुख-समृद्धि और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

बहुत कम लोगों को यह जानकारी होगी कि जयपुर राजघराना जिसकी सांसद दीयाकुमारी स्वयं सदस्य है, श्रीराम के वंशज बताये जाते है। ऐसे में श्रीरामलला के दर्शन और पूजा अर्चना के दौरान सांसद दीया कुमारी बहुत अधिक भाव विह्लल दिखी। मन्दिर के प्रमुख पुजारी ने उन्हें प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किए।

भगवान राम लल्ला के दर्शन और पूजा अर्चना कर भाव विह्लल हुई राम वंशज दिया कुमारी

इस अवसर पर सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि श्रीरामलला के दिव्य दर्शन के साक्षात दर्शन की अनुभूति करना अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण की शुरुआत होना सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष और असंख्य व्यक्तियों के समर्पण का परिणाम है। जिन लाखों लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है, उन देव तुल्य आत्माओं के प्रति हिन्दू समाज सदैव ऋणी रहेगा।

दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट क्षेत्र सहित मंदिर निर्माण में सहयोगी बन रहे प्रत्येक भक्त के प्रयासों को स्तुत्य बताया और विश्वास व्यक्त किया कि 2023 में मंदिर का भव्य स्वरूप हम सभी और देश दुनिया के श्रद्धालुओं को देखने मिलेगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम का विशाल मन्दिर बनने से अयोध्या देश विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक नए आकर्षण का केन्द्र भी बनेगा।

भगवान राम लल्ला के दर्शन और पूजा अर्चना कर भाव विह्लल हुई राम वंशज दिया कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *