Headlines

राजस्थान हाईकोर्ट को मिल सकते है सात जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नामों की सिफारिश केन्द्र को भेजी

राजस्थान हाईकोर्ट को मिल सकते है सात जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नामों की सिफारिश केन्द्र को भेजी

जयपुर। सुप्रीम कोर्ट की एक सितम्बर को हुई कॉलेजियम में राजस्थान हाईकोर्ट के लिए सात जजों के नामों की सिफारिश केन्द्र को भेजी गई हैं। इनमें 3 न्यायिक कोटे तथा 4 वकील कोटे से शामिल है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक के बाद जो प्रस्ताव राजस्थान हाईकोर्ट के लिए जजों नामो का केंद्र को भेजा गया है।

e08786f8 c822 4fe8 9f08 cc81fa443db7

उनमें न्यायिक क्षेत्र से उमाशंकर व्यास, विनोद कुमार भारवानी व मदन गोपाल व्यास के नाम प्रमुख हैं। विनोद कुमार भारवानी वर्तमान में राजस्थान सरकार में लॅा सेक्रेटरी है, जबकि उमाशंकर व मदन गोपाल व्यास जिला जज हैं।

c0336ab3 23a8 4aef aa22 8e1cc72faae5

वकील कोटे से एक सूची में तीन नाम आएं है उनमें गणेश राम मीणा, सुदेश बंसल व अनूप ढंढ के नाम है, जबकि एक अन्य सूची में जिसमें अन्य राज्यों के जजों की सिफारिश भी है उसमें फरजंद अली का नाम हैं। फरजंद अली व गणेश राम मीणा वर्तमान में अतिरिक्त महाधिवक्ता हैं। फरजंद अली ने तो हाल में एक विवाद के चलते एएजी पद से इस्तीफा दिया था। इन नामों की केन्द्र से स्वीकृति के बाद इनकी नियुक्ति के वारंट इसी माह आ जाने तथा शपथ लेने  की उम्मीद हैं।

bded5479 0f27 4d8f 872e 0a1d63e20a68

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *