Headlines

राजस्थान में अब सिर्फ 81 एक्टिव केस बचे

राजस्थान में अब सिर्फ 81 एक्टिव केस बचे

जयपुर : प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में राहत की खबर है। राजस्थान में कोरोना के केस कम आने और मरीजों के लगातार रिकवर होने से राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 100 से भी कम हो गई है। इसी कारण राजस्थान पूरे देश में बड़े राज्यों में ऐसा राज्य बन गया है, जहां सबसे कम कोरोना के एक्टिव केस है। राज्य में वर्तमान में केवल 81 एक्टिव केस है, जबकि दूसरे बड़े राज्यों की बात करें तो मध्य प्रदेश (MP) और बिहार ऐसे राज्य है, जहां 100 से कम एक्टिव केस है। राजस्थान की इस स्थिित पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुशी जताते हुए लोगों से अपील की है कि आगे भी कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते रहे, ताकि कोरोना की तीसरी लहर को आने नहीं दिया जाए।

दूसरी लहर के वक्त 2.12 लाख के पार हो गए थे एक्टिव केस

राजस्थान में कोरोना की जब दूसरी लहर आई थी, तब एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई थी। 14 मई को सबसे ज्यादा 2 लाख 12,753 एक्टिव मरीज थे। पिछले 110 दिनों में ये एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर अब 81 पर आए। इन साढ़े तीन महीने के अंतराल में करीब 1.28 लाख से ज्यादा मरीज रिकवर हुए है।

मार्च 2020 के बाद अगस्त 2021 में आए सबसे कम मरीज

राजस्थान में कोरोना मरीजों के आने की शुरूआत मार्च 2020 में जयपुर से हुई थी। मार्च 2020 में तब पूरे राज्य में 93 मरीज सामने आए थे। इसके बाद से हर महीने मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी थी। अप्रैल 2020 में लगभग 2400 से ज्यादा मरीज आए थे, तब से अब तक पिछले महीना अगस्त ही ऐसा गया है, जब पूरे महीने में 500 से भी कम (428) ही मरीज मिले है।

वैक्सीनेशन में पिछड़ा प्रदेश, अब तक 4.56 लाख डोज लगी

राजस्थान में वैक्सीनेशन को लेकर भी स्थिति अब थोड़ी पिछड़ने लगी है। मार्च-अप्रैल तक महाराष्ट्र के बाद राजस्थान वैक्सीनेशन में दूसरे नंबर पर था, लेकिन अप्रैल के बाद से यूपी, गुजरात और मध्य प्रदेश में तेजी से वैक्सीनेशन हुआ और राजस्थान की स्थिति पिछड़कर पांचवे नंबर पर आ गई। वर्तमान में पूरे प्रदेश में अब तक करीब 3.45 करोड़ से ज्यादा लोगों को 4.56 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 1.11 करोड़ से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *