जयपुर। राजस्थान पैरामेडिकल स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष अमित जांगिड़ ने बताया कि DMLT प्रथम वर्ष के आयोजित प्रश्न पत्र(Anatomy and physilogy) वृंदावन इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल कालवाड रोड सेंटर पर छात्र छात्राओं को देरी से प्रश्न पत्र देने के मामले को लेकर पैरामेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रार द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं करने के कारण छात्र छात्राओं ने आज प्राइवेट नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव संदीप यादव के नेतृत्व में पैरामेडिकल काउंसिल का घेराव कर धरना दिया।
यादव ने बताया कि छात्र-छात्राओं के धरने के बाद रजिस्ट्रार उत्तम सिंह शेखावत छात्र-छात्राओं से मिलने धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छात्र छात्राओं को आश्वासन दिया की परीक्षा केंद्र पर लगे हुए कैमरों की वीडियो क्लिपिंग देखने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और अगर यह सब छात्र छात्राओं के साथ घटित हुआ है तो फिर वापस से परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी । रजिस्ट्रार के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राएं धरने से उठे। इस मौके पर एसोसिएशन के राजकुमार बैरवा संजय जांगिड़ भूपेंद्र बोहरा हिमांशु लाटा आदि मौजूद रहे।

