Tokyo Paralympic : टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में आज सातवां दिन है। टोक्यो पैरालंपिक में पैरा एथलीटों ने कमाल कर दिखाया है। मरियप्पन थंगावेलु ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि शरद कुमार को कांस्य मिला। पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में मरियप्पन ने 1.86 मीटर, जबकि शरद ने 1.83 मीटर की कूद लगाई। अमेरिका के सैम क्रू गोल्ड मेडल (1.88) जीतने में कामयाब रहे। भारत ने अब तक 2 गोल्ड सहित कुल 10 मेडल जीत लिए हैं। भारत के खाते में अब 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक हैं। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। रियो पैरालंपिक (2016) में भारत ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे।
टोक्यों खेलों की ऊंची कूद में भारत के अब तीन पदक हो गए। इससे पहले भारत के निषाद कुमार ने रविवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता था। स्पर्धा में हिस्सा ले रहे तीसरे भारत और रियो 2016 पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता वरुण सिंह भाटी 9 प्रतिभागियों में 7वें स्थान पर रहे, वह 1.77 मीटर की कूद लगाने में नाकाम रहे।
Just as at Rio 2016, #IND have 2️⃣ athletes in the podium places in Men’s High Jump T63 Final! ??
Mariyappan Thangavelu and Sharad Kumar have won #silver and #bronze medals respectively, taking ??’s medal tally into double figures! ?#Tokyo2020 #Paralympics #ParaAthletics pic.twitter.com/HSadcK8Nnt
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 31, 2021
टी42 वर्ग में उन खिलाड़ियों को रखा जाता है, जिनके पैर में समस्या है। पैर की लंबाई में अंतर है, मांसपेशियों की ताकत और पैर की मूवमेंट में समस्या है। इस वर्ग में खिलाड़ी खड़े होकर प्रतिस्पर्धा पेश करते हैं।
इसके साथ ही मरियप्पन थंगावेलु ने पैरालंपिक खेलों में लगातार दूसरा पदक जीतने का कारनामा किया है। उन्होंने इससे पहले रियो 2016 में भी गोल्ड पर कब्जा किया था। भाला फेंक पैरा एथलीट देवेंद्र झाझरिया के नाम पैरालंपिक में दो स्वर्ण (2004, 2016) पदक दर्ज हैं। मौजूदा पैरालंपिक में भारत ने अब तक 10 पदक जीत लिये हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी
मरियप्पन और शरद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया – ऊंची और ऊंची उड़ान! मरियप्पन थंगावेलु निरंतरता और उत्कृष्टता के पर्याय हैं, रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। भारत को उनके इस कारनामे पर गर्व है।
Soaring higher and higher!
Mariyappan Thangavelu is synonymous with consistence and excellence. Congratulations to him for winning the Silver Medal. India is proud of his feat. @189thangavelu #Paralympics #Praise4Para pic.twitter.com/GGhtAgM7vU
— Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2021
अदम्य! शरद कुमार ने कांस्य पदक जीतकर हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। उनकी जीवन यात्रा कई लोगों को प्रेरित करेगी। उन्हें बधाई।
The indomitable @sharad_kumar01 has brought smiles on the faces of every Indian by winning the Bronze Medal. His life journey will motivate many. Congratulations to him. #Paralympics #Praise4Para pic.twitter.com/uhYCIOoohy
— Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2021
