Headlines

दही हांडी महोत्सव को लेकर महाराष्ट्र में बवाल, MNS ने तोड़ा कोरोना गाइडलाइन नियम, बीजेपी नेता के घर पहुंची पुलिस

मुंबई : कोरोना वायरस संकट के कारण इस बार भी महाराष्ट्र में दही हांडी के कार्यक्रम पर रोक लगाई गई थी। राज्य सरकार द्वारा बीते दिन ही इस प्रकार के कार्यक्रम की मनाही का ऐलान किया गया। लेकिन इस मसले को लेकर राज्य में सरकार और विपक्ष के बीच आर-पार की जंग चलती रही है।

मुंबई पुलिस सुबह बीजेपी नेता राम कदम के घर पर पहुंची। राम कदम ने दही हांडी कार्यक्रम मनाने का ऐलान किया है, ऐसे में पुलिस पहले ही उनके आवास पर पहुंच गई। राज्य सरकार ने किसी भी बड़े कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगाई है।

पुलिस ने मनसे पार्टी के चार कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन करने और कोरोना संकट में भीड़ इकट्ठी करने को लेकर केस दर्ज किया गया है। मनसे कार्यकर्ताओं ने रोक के बावजूद दही हांडी का कार्यक्रम मनाया।

मनसे के कार्यकर्ताओं ने किया उल्लंघन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने सरकार की मनाही के बावजूद दादर इलाके में दही हांडी का कार्यक्रम किया और पिरामिड बनाकर हांडी को तोड़ा। मनसे के कार्यकर्ताओं ने दादर के सब-अरब्न इलाके का वीडियो भी जारी किया है, जहां यह कार्यक्रम हुआ।

आपको बता दें कि भले ही महाराष्ट्र में अब लॉकडाउन और अन्य सख्तियों को लेकर कुछ नरमी बरती जा रही है, लेकिन कोरोना के डर को देखते हुए किसी बड़े कार्यक्रम की इजाजत देने से बचा भी जा रहा है। राज्य में अभी भी 50 हजार से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं, जो देश में केरल के बाद सबसे ज्यादा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *