Headlines

मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी, आठ सिविल लाइन्स आवास पहुंचे

जयपुर। राज्य के मुखिया अशोक गहलोत को आज रविवार को सवाई मानसिंह हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। गहलोत को कुछ दिनों तक घर पर भी चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री को शुक्रवार को सीने के दर्द के बाद भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी कर एक अर्टारी को बदला गया था। तब से वे अस्पताल में ही थे। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से बनाए मेडिकल बोर्ड ने मुख्यमंत्री की कल सभी जांचें दोबारा कराई, जिसमें उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई। रिपोर्ट देखने और हेल्दी फील करने के बाद डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें रविवार को हॉस्पिटल से छुट्टी देने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री को आज सुबह जब अस्पताल छुट्टी दी गई उस समय चिकित्सामंत्री डॉ.रघु शर्मा, मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी, सीएम के पुत्र वैभव गहलोत, उनकी पौत्री तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। सीएम ने बाहर निकलते समय वहां मौजूद सभी का आभार व्यक्त किया।

Chief Minister discharged from hospital, eight reached Civil Lines residence

इससे पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा एवं वैभव गहलोत ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की प्रार्थना करने के लिए मोती डूंगरी पहुंचे। महंत कैलाश शर्मा ने पूजा अर्चना कराई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अस्पताल से डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया के दौरान डॉ महेश जोशी मौजूद रहे। डॉ महेश जोशी ने जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी का आभार जताया और कहा, गोविंद की कृपा और राजस्थान की जनता की दुआओं से मुख्यमंत्री गहलोत स्वस्थ हुए। अब जल्द ही जनता के बीच आकर फिर से जन सेवा में जुटेंगे।

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद निवास के लिए निकलने से पूर्व पौत्री काश्विनी ने तिलक लगाया।
ashok gehlot
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद निवास के लिए निकलने से पूर्व पौत्री काश्विनी ने तिलक लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *