Headlines

कम्प्यूटर अनुदेशकों की 10,453 पदों पर भर्ती जल्द, वित्त विभाग ने दी हरी झंडी

जयपुर : राजस्थान सरकार प्रदेश में पहली बार कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती को स्थायी करने जा रही है। शनिवार को शिक्षा विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। स्थायी भर्ती की वित्त विभाग से सहमति मिल चुकी है। अगले सफ्ताह भर्ती से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रदेश में 10,453 पदों पर नियुक्ति होगी। इस फैसले से बेरोजगारों में नई आस जगी है।

प्रियंका गांधी तक पहुंचे थे बेरोजगार
इस साल जून में सरकार कम्प्यूटर अनुदेशक पद पर संविदा भर्ती करने जा रही थी। इसको स्थायी करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के बेरोजगारों ने विरोध शुरू कर दिया था। इस विरोध का गहलोत सरकार पर कोई असर नहीं हुआ। बेरोजगार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का ध्यान आकर्षित कराने के लिए दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचे। तब भी कुछ नहीं हुआ तो वे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने उत्तर प्रदेश पहुंच गए। प्रियंका गांधी से मिल तो नहीं पाए, लेकिन वहां उनकी सिक्योरिटी में लगे जवानों ने बेरोजगारों पर जमकर लाठियां बरसाईं।

इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के युवाओं को स्थायी नियुक्ति का आश्वासन दिया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की। प्रियंका गांधी के कहने के कुछ समय बाद ही राजस्थान कैबिनेट की बैठक में स्थायी नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। अब शनिवार को वित्त विभाग ने भी इसकी स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए हैं।

पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती-2018 का भी हुआ रास्ता साफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *