Headlines

राजस्थान ऊर्जा विकास निगम खरीदेगा सोलर एनर्जी कॉर्पाेरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड से पवन ऊर्जा, मिलेगी सस्ती बिजली

जयपुर : राजस्थान ऊर्जा विकास निगम ने सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड (SECI) के साथ पवन ऊर्जा खरीद का करार किया है। यह पवन ऊर्जा आगामी 18 महीने में राज्य को उपलब्ध हो जाएगी। निविदा प्रक्रिया के तहत 300 मेगावाट के लिए 2 रुपये 77 पैसे प्रति यूनिट और 900 मेगावाट के लिए 2 रुपये 78 पैसे प्रति यूनिट की दर आई है। जो राज्य में 2020-21 की औसत विद्युत क्रय दर 4 रुपये 61 पैसे प्रति यूनिट से काफी कम है। ऊर्जा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने बताया की सोलर एनर्जी कॉर्पाेरेशन ऑफ इण्ड़िया लिमिटेड (SECI) द्वारा राजस्थान के तीनों विद्युत वितरण निगमों के लिए 1200 मेगावाट पवन ऊर्जा उत्पादकों के चयन की प्रक्रिया दिसम्बर, 2020 में शुरू की गई थी।

औसत क्रय दर में कमी का सीधा लाभ राज्य के उपभोक्ताओं को मिलेगा

राज्य सरकार की नीतियों के कारण पवन ऊर्जा उत्पादकों के चयन की निविदा प्रक्रिया में निविदाकर्ताओं ने निर्धारित मात्रा से भी ढाई गुना अधिक निविदायें लगाईं।इन परियोजनाओं के चालू होने पर राज्य की औसत क्रय दर में और कमी आएगी। जिसका सीधा लाभ राज्य के उपभोक्ताओं को मिलेगा। दरअसल, राज्य सरकार ने बजट घोषणा में अपरम्परागत स्त्रोतों से प्रदेश में विद्युत उत्पादन बढ़ाने की घोषणा की थी। अपरम्परागत स्त्रोतों से बिजली उत्पादन बढ़ाने और राज्य में इस क्षेत्र में निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2019 में नई सौर और पवन ऊर्जा नीति जारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *