उदयपुर : उदयपुर की फेमस बाहुबली हिल्स अब और भी खूबसूरत होने जा रही है। उदयपुर और राजस्थान सहित देशभर के अलग-अलग हिस्से से आने वाले पर्यटकों के लिए बाहुबली हिल्स खास आकर्षण बन चूका है। पिछले कुछ वर्षों में बाहुबली हिल्स पर्यटकों के बीच काफी मशहूर हुआ है। इसके चलते यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि यूआईटी उदयपुर अब इसे और सुंदर बनाने जा रहा है। कोरोना लॉकडाउन की वजह से ये बंद है इसे अब यूआईटी उदयपुर सूंदर बनाकर जल्द वापिस खोलेग।
बाहुबली हिल्स की चोटी पर यूआईटी उदयपुर लगभग 12 हैक्टेयर क्षेत्र में खूबसूरत पौधे और फूल लगाकर प्लांटेशन करेगा। यूआईटी उदयपुर लगभग 5000 से ज्यादा पौधे यहां लगाएगा। पौधों को हरा-भरा रखने और लगातार पानी पहुंचाने के लिए यहां ड्रिप इरीगेशन सिस्टम भी यूआईटी स्थापित करेगी। जमीन से पाइपलाइन डालकर पानी पहाड़ी पर पहुंचाया जाएगा। ताकि बूंद-बूंद पौधों को पानी मिलता रहे।
वॉकवे, रास्ते को आरामदायक बनाया जाएगा
बाहुबली हिल्स को जाने वाले वॉक वे को भी यूआईटी बेहतर करेगी। सड़क से चोटी तक का फिलहाल लगभग 850 मीटर का वॉक वे है। मगर यह काफी अस्त-व्यस्त है। ऐसे में अब यूआईटी उदयपुर इस वॉक वे को बेहतर करेगा। रास्ते को चौड़ा कर लोगों के लिए आरामदायक ट्रैक बनाये जाएगे। रास्ते को घुमाव देकर व्यवस्थित भी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि काम पूरा होने के बाद यह रास्ता लगभग 1000 मीटर का हो। इस पूरे काम के लिए यूआईटी ने 50 लाख का टैंडर किया है। आने वाले कुछ दिनों में यह टैंडर खुलने को है। इसके बाद लगभग सप्ताह भर में ये काम शुरू हो सकता है। 6 महीने में यूआईटी यह काम पूरा कर देगा।
