उदयपुर : सायरा थाना क्षेत्र के पदराडा चित्रावास रोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने राह चलते एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मजदूर ने मौके पर हीं दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को मोर्चरी में रखवाया।
सायरा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल मौके पर पहुंचे और शव को सायरा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। मृतक सवारात पाली के सुमेरपुर में आजीविका ब्यूरों में कार्यरत था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कडे़च निवासी सवाराम भील देर रात पैदल अपने घर पर जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार आई बाइक ने टक्कर मार दी। तेज टक्कर के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बाइक सवार मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गए। हादसे के बाद ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए।
