जयपुर। नचिकेता गुरुकुल के अध्यक्ष, राधा विशन गौशाला के ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक एवं विप्र फाउंडेशन जोन-1के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार हर्ष के मानसरोवर स्थित आवास पर शनिवार को विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा का बुके भेंट व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
शर्मा मूलतः राजस्थानी पद्मश्री मूर्धन्य पत्रकार स्व.पंडित झाबरमल शर्मा के सुपौत्र हैं। सातवीं वार विधायक बने शर्मा मध्यप्रदेश से विभाजन के बाद बने छत्तीसगढ़ के पहले शिक्षा मंत्री रहे हैं। इसके पूर्व आप मध्यप्रदेश सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
हर्ष परिवार की ओर से विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस. एन. श्रीमाली का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक नोखा, सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश सेवदा तथा परिजन उपस्थित थे।


