मुंबई : अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘बेल बॉटम’ रिलीज हो चुकी है। एक तरफ जहां ‘बेल बॉटम’ की रिलीज के बाद, अक्षय कुमार के फैन्स काफी खुश हैं तो उनमें से कई फैन्स जो महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, सिक्किम और अंडमान जैसे राज्यों में हैं उनके दिल टूट गए हैं क्योंकि इन शहरों में चल रही महामारी के बीच थिएटर अभी भी बंद हैं। वैसे, इन फैन्स के लिए एक खुशखबरी है कि मेकर्स ने अब इस फिल्म को अगले महीने डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज करने का फैसला किया है।
फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र बताते हैं, “मेकर्स ने अमेजन प्राइम को ये फिल्म तकरीबन 75 करोड़ में बेच दी है। फिल्म के रिलीज (19 अगस्त) के 4 हफ्ते बाद ही ऑडियंस इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर देख पाएंगे। यही वजह हैं कि अमेजन प्राइम ने मेकर्स को इतनी बड़ी रकम चुकाई है। फिल्म 20 सितंबर को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।”
आपको बता दें, अगले दो महीने में ‘बेल बॉटम’ के अलावा अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’, जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते 2’, नुसरत भरूचा की ‘चोरी’ और इमरान हाश्मी की ‘एजरा’ भी अमेजन प्राइम पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
