Headlines

डीजल दूसरे दिन भी हुआ सस्ता, पेट्रोल स्थिर

जयपुर : सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन डीजल के दामों में 21 पैसे की कटौती की गई। दो दिनों में डीजल के दाम 42 पैसे घट गए है, वहीं पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि दो दिन पहले ही तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ा दिए थे। जयपुर में अभी पेट्रोल 108.71 रुपए प्रति लीटर ही है जबकि डीजल के दाम 21 पैसे घटकर 98.60 रुपए प्रति लीटर हो गए है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। इस साल तेल कंपनियों ने 67 बार में पेट्रोल के दाम 20.14 रुपए प्रति लीटर और 63 बार में डीजल 18.71 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है। साथ ही 5 बार में पेट्रोल के दाम 95 पैसे घटाए भी हैं और पांच बार में डीजल के दाम भी 92 पैसे घटाए हैं।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 101.84 रुपए व डीजल के दाम 89.47 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपए व डीजल के दाम 97.04 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 102.08 रुपए और डीजल 92.57 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.49 रुपए और डीजल के दाम 94.02 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *