Headlines

अजमेर में भीषण सड़क हादसा:2 ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग,4 जिंदा जले

अजमेर: अजमेर-ब्यावर नेशनल हाईवे बाइपास पर सोमवार सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई और इसमें सवार 4 लोग जिंदा जल गए। चारों ही ट्रकों के ड्राइवर और क्लीनर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया। चारों के शव अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की मॉर्चुरी में रखवाए हैं। ट्रक के नंबरों के आधार पर पुलिस पहचान में जुटी हुई है।

E89u1G7UYAEZHu9 1

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आदर्शनगर पुलिस थाने से राजीव गांधी स्मृति वन के बीच नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे ब्यावर से एक ट्रक अजमेर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ब्यावर की तरफ जा रहा ट्रक डिवाइडर क्रॉस कर उससे जा भिड़ा, जिससे दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। ट्रक में सवार लोग संभल पाते, इससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। हादसे में चार लोग जिंदा जल चुके थे, चारों के शव निकालकर मॉर्चुरी पहुंचाए हैं।

E89u2MfVkBweUA

हाईवे को किया वन वे

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करने के लिए हाइवे को वन वे कर दिया। पुलिस ट्रक नंबर के आधार मृतकों की पहचान करने में जुटी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम प्रजापत, उप अधीक्षक मुकेश सोनी, आदर्श नगर थाना प्रभारी सुगनसिंह पुलिस पुल के साथ मौके पर मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *