जयपुर। राज्य में पिछले दिनों हुए तीन सीटों के चुनावों में आरएलपी (RLP) ने भाजपा के संकट खड़ा कर दिया था तथा सुजानगढ़ सीट तो आरएलपी के कारण ही गंवानी पड़ी थी उसी आर एलपी ने जिला परिषद चुनावों में जयपुर जिले में 8 उम्मीदवार भाजपा के सामने नई परेशानी खड़ी कर दी । आरएलपी (RLP) ने 8 सीटों के लिए उम्मीदवार उतरे है उसमें से तीन तो आमेर विधानसभा के तहत आने वाली सीट है। आमेर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां प्रतिनिधित्व करते हैं।
खींवसर विधायक व जयपुर जिले के चुनाव प्रभारी नारायण बेनीवाल ने आज 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस अवसर पर जयपुर के जिला अध्यक्ष शंकरलाल नारोलिया भी मौजूद थे।

