Headlines

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले राजस्थान के डीजीपी एमएल लाठर की सरकारी ई-मेल आईडी हैक

जयपुर : राज्य में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले राजस्थान के डीजीपी (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) एमएल लाठर की सरकारी ई-मेल आईडी हैक हो गई। लाठर की सरकारी मेल से हैकर ने उत्तर प्रदेश पुलिस को आतंकी हमले का अलर्ट मैसेज भेजा है। इसकी पुष्टि खुद डीजीपी एमएल लाठर ने की है।

साइबर एक्सपर्ट को पता चला की मेल हैक हो गयी है तो इसे रिकवर करने में जुट गए। इस बीच सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश पुलिस को ई-मेल के जरिए आतंकी हमले का अलर्ट मैसेज भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने डीजीपी लाठर से किया संपर्क

उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को 13 अगस्त को मेल पर मैसेज मिला तो उसी दिन देर रात उन्होंने राजस्थान के DGP से बात की। DGP ने उन्हें किसी प्रकार के मेल भेजने से इनकार किया। तब जाकर पूरा मामला खुला। पता चला कि उत्तर प्रदेश पुलिस को जिस आईडी से मेल गया है, वह राजस्थान के DGP की है। पुलिस मुख्यालय की साइबर टीम पता लगा रही है कि किस आईपी एड्रेस से मेल को हैक किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *