Headlines

गहलोत सरकार ने किसानों की कर्ज माफी का झूठा वादा किया, माफी मांगे- डॉ. किरोड़ीलाल मीणा

जयपुर। भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने किसानों की कर्ज माफी मामले में गहलोत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि 10 दिन में किसानों का कर्ज़ माफ करने का झूठा वादा कर राजस्थान में सत्ता में आई कांग्रेस को लालसोट (दौसा) के उन दर्जनों किसानों से माफी मांगनी चाहिए जिनकी ज़मीन बैंक कुर्क करने जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस मामले में मौन क्यों हैं ?

उन्होंने कहा,किसानों के साथ छल करने में माहिर कांग्रेस को अन्नदाता की उन्नति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उठाए जा रहे कदम रास नहीं आ रहे। झांसेबाज कांग्रेस किसानों को गुमराह कर कोरी राजनीति कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *