Headlines

राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात

नई दिल्ली। दिल्ली प्रवास पर आए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरुवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। गुरुवार को राज्यपाल मिश्र ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।
राज्यपाल मिश्र ने इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष को संविधान की उद्देशिका एवं मूल कर्तव्यों की फोटो प्रति भी भेंट की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान कई मसलों पर बातचीत भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *