Headlines

अवैध तरीके से बन रही मिनी इंडस्ट्रीयल कॉलोनी को JCB चलाकर JDA ने किया ध्वस्त

जयपुर : विश्वकर्मा थाना इलाके के अखेपुरा और आकेड़ा गांव में जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की टीम ने अवैध तरीके से 3 जगहों पर कॉमर्शियल उपयोग के लिए बसाई जा रहे मिनी इंडस्ट्रीयल कॉलोनी में JCB चला ध्वस्त किया। इस दौरान इन कॉलोनियों में बने 4 गोदामों को भी JDA ने जमीदोज कर दिया।

JDA के मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक रघुवीर सैनी ने बताया कि जेडीए में काफी समय से शिकायत आ रही थी कि विश्वकर्मा के पास गांव अखेपुरा और आकेड़ा में कुछ लोग कृषि जमीन पर जेडीए से बिना ले-आउट प्लान मंजूर करवाए अवैध कॉलोनी बसा रहे है। ये कॉलोनी आवासीय न होकर गोदाम और कॉमर्शियल उपयोग के उदेश्य से बसाई जा रही थी। इसमें 4 गोदाम भी बना दिए थे साथ ही अन्य गोदामों बनाने के उदेश्य से बाउण्ड्रीवाल बनाई जा रही थी। कॉलोनी बसाने वाले इन लोगों ने यहां ग्रेवल सड़कें भी बनाना शुरू कर दिया था।

आज प्रवर्तन अधिकारी गणेश सैनी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी निर्माण को बुल्डोजर चलवाकर ध्वस्त करवाया। इस दौरान जेसीबी मशीन से वहां 4 गोदामों के अलावा वहां बनी बाउण्ड्रीवाल और नये निर्माण को तोड़ा गया। इसके साथ ही वहां बनाई जा रही ग्रेवल सड़कों को भी जेसीबी से खुदवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *