Headlines

इस्कॉन-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव का भव्य आयोजन 30 को, अनेक धार्मिक आकर्षण होंगे महोत्सव में

Grand event of ISKCON-Shri Krishna Janmashtami Maha Mahotsav on 30th, there will be many religious attractions in the festival | इस्कॉन-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव का भव्य आयोजन 30 को, अनेक धार्मिक आकर्षण होंगे महोत्सव में

औरंगाबाद। अन्तर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) संस्थापक आचार्य ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की सिडको एन-१ शाखा की और से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। यह महोत्सव का २४वां  आयोजन है। यह आयोजन सोमवार ३० अगस्त  को श्री राधाकृष्ण मंदिर एन-१ सिडको में होगा।
कोव्हिड-१९ को लेकर सरकारी दिशा निर्देशों की पालना करते हुए इस वर्ष महोत्सव स्वयंसेवकों की उपस्थिति में मनाया जाएगा। सम्पूर्ण महोत्सव का ऑनलाइन प्रसारण इस्कॉन औरंगाबाद के युट्यूब चैनेल, फेसबुक पेज एवं www.iskconaurangabad.in वेबसाइट पर किया जाएगा।

इस्कॉन-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव का भव्य आयोजन 30 को, अनेक धार्मिक आकर्षण होंगे महोत्सव मेंGrand event of ISKCON-Shri Krishna Janmashtami Maha Mahotsav on 30th, there will be many religious attractions in the festival

प्रमुख आयोजन समिति,डॉ. सतीश उपाध्याय अध्यक्ष

इस वर्ष के महोत्सव के यशस्वी आयोजन को सफल बनाने के लिए इस्कॉन औरंगाबाद के अध्यक्ष डॉ. रोहीणी प्रिय प्रभू के मार्गदर्शन में नूतन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस्कॉन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव २०२१ कार्यकारिणी में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र अभ्यासक, विविध अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सेवा संस्थान के संरक्षक तथा वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. सतीश उपाध्याय को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

उपाध्यक्ष – सौ. ज्योती राठी, सौ. विजया पंचारिया, सुरेश पारिख, राजेंद्र लोहिया, मनोहर अग्रवाल, सौ. राधिका जोगदंड, सौ. दिपा भारुका।

सचिव – अमित भोमा

सहसचिव – महेश दोरवट पाटील, विनोद चौधरी, आनंद भारुका, धीरज वर्मा, राजेश बुटोले, सौ.भारती तोतला, सौ. वंदना शाह, सौ. स्वाती खटोड, सौ.भारती जोशी, सौ. संगीता शर्मा।

कोषाध्यक्ष –  शिवाजी चाटे

विभिन्न समितियों का गठन

साथ ही प्रचार प्रसार समिति, सांस्कृतिक समिति, संघटन समिति, समन्वय समिति, मार्गदर्शक समिति,  का भी गठन किया गया है।

अनेक सामाजिक संगठनों की भी रहेगी भागीदारी

अनेक सामाजिक संघटनाओं के मान्यवरों को कार्यकारिणी सदस्य  के रूप में चयन किया गया है।
माहेश्वरी मंडल, गुजराती स्त्री शक्ती संघटना, माहेश्वरी प्रगति महिला मंडळ, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला  सम्मेलन, माहेश्वरी बहू मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल, औरंगाबाद जिला माहेश्वरी महिला संघटन, औरंगाबाद खंडेलवाल महिला मंडल, उत्तरदेशिय ब्राह्मण सेवा समिती, मारवाड़ी युवा मंच मिडटाऊन, श्री गुजराती दशार पोरवाड समाज ट्रस्ट, मैढ क्षत्रिय सोनार समाज, राजस्थानी विप्र महिला मंडल, अग्रवाल युवा मंच, मारवाड़ी युवा मंच, उदय हिरकणी शाखा, जायंट्स ग्रुप ऑफ औरंगाबाद एन-एक्स ऐसे अनेक सामाजिक संघटनाओं के सक्रिय सदस्य आयोजन के सहभागी होंगे।

महोत्सव का आकर्षण

श्रीमद् भगवद्गीता श्लोक पठन, श्रीकृष्ण श्रुंगार, झुला सजावट, यशोदा के संग कान्हा, फूल अथवा अनाज से रंगोली, छप्पन भोग, गोसेवा, सेल्फी विथ कृष्ण, मटकी सजाओ, क्ले आर्ट, वेस्ट में बेस्ट, पूजाघर अनोखा, नटखट बालगोपाल कान्हा, ग्रीटिंग कार्ड, चित्रकला, स्टोरी टेलिंग, नृत्य, स्वयंरचित कृष्ण भजन, नाटिका ऐसे अनेक ऑनलाईन स्पर्धाओं का आयोजन भी किया जाएगा।

इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद जी के १२५ वें आविर्भाव के उपलक्ष्य में भव्य “श्रील प्रभुपाद आध्यात्मिक राजदूत” क्विज का आयोजन किया जाएगा। यह स्पर्धा भी निशुल्क रहेगी। स्पर्धाओं के लिए विशेष आकर्षक पारितोषिक का वितरण भी किया जाएगा।

Pdf link : INVITATION – new

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *