मुंबई : हाई कोर्ट ने बिनजेसमैन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और रयान थोर्प की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इस याचिका में राज ने जमानत को लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी और तत्काल रिहाई की मांग की थी।
बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके घंटों तक पूछताछ की गई थी। अगले दिन यानी 20 जुलाई को राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया था।
Pornography case | Bombay High Court dismisses businessman and actor Shilpa Shetty’s Raj Kundra and Ryan Thorpe’s applications challenging magistrate court’s remand order and seeking immediate release.
(File photo) pic.twitter.com/yajoVxT9Og
— ANI (@ANI) August 7, 2021
शिल्पा शेट्टी कई बार अपने पति के लिए बेल अपील कर चुकी हैं, लेकिन कोर्ट ने सभी अर्जियों को खारिज किया है। पुलिस ने इस मामले से जुड़े लोगों शर्लिन चोपड़ा और गहना वशिष्ठ से भी पूछताछ की है।
