जयपुर : जयपुर जिले में कोटपूतली में टीसी काटने से नाराज होकर छात्र ने प्रोफेसर पर पिस्टल से गोली चला दी। स्कूल से घर जा रहा था प्रोफेसर। गोली प्रोफेसर के पैर में लगी। प्रोफेसर काे लहुलुहान अवस्था में सड़क पर ही तड़पता छोड़ कर छात्र अपने दोस्त के साथ बाइक पर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने प्रोफेसर को देखा। इसके बाद प्रोफेसर को कोटपूतली के सरकारी अस्पताल में लेकर गए। वहां से प्रोफेसर को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रैफर कर दिया गया। जहां पर प्रोफेसर का इलाज चल रहा है। प्रोफेसर के पैर से गोली निकाल दी गई। सरूंड पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही है।
गलत व्यवहार से टीसी काटने पर नाराज था
मोतीलाल पिछले साल तक कोटपूतली में राजकीय महात्मा गांधी स्कूल में ही पढ़ता था। गलत व्यवहार के कारण उसे स्कूल से निकाल दिया था। उसके परिजन भी स्कूल में आए। प्रोफेसर नटवर सिंह ने छात्र की टीसी काट कर परिजनों को दी थी। तब से ही मोतीलाल प्रोफेसर से रंजिश रखने लगा। काफी दिनों से उसने प्रोफेसर को सबक सिखाने की ठान रखी थी। गुरूवार को बाइक लेकर अपने दोस्त के साथ आया। मौका मिलते ही गोली मार कर फरार हो गए। सरूंड पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
