जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे में समर्थक विधायकों की संख्या भले ही ना बढ़ी हो, पर जिस दिन पायलट जयपुर में होते हैं सिविल लाइन्स स्थित बंगला नम्बर 11 भोर होते ही समर्थक व प्रसंशकों से अटना शुरू हो जाता हैं। ये रेला शाम तक यूं ही लगा रहता है। यहां आने वाले लोग किसी काम की उम्मीद से नहीं, बल्कि भविष्य की आशा लिए दौड़े चले आ रहे हैं।
युवा हो अथवा बुजुर्ग सभी को पायलट से मिलने वालों की भीड़ में देखा जा सकता हैं। पायलट के प्रति क्रेज ऐसा है कि बंगले पर आने वाला हर कोई शख्स अपनी इस मुलाकात को यादगार बनाने के लिए फोटों खिंचवाना व सेल्फी लेना नहीं भूलता।
पायलट ने भी अपने आपको काफी बदला
पायलट वर्तमान में किसी पद पर भी नहीं हैं फिर भी जबरदस्त क्रेज उनके व्यक्तित्व के प्रति आकर्षण को दर्शाता है। पायलट ने भी अपने आपको काफी बदला हैं। वे एक-एक आगंतुक से जिस आत्मीयता से मिलते हैं तथा आने वाले चेहतों के प्रति जो अपनत्व दर्शाते हैं उसके चलते आगंतुक भी बाग-बाग होकर लौटता हैं।
सर्वसमाज में भी बढ़ रहा जनाधार
इस भीड़ में सर्व समाज के लोगों की उपस्थिति दर्शाती है कि पायलट का जनाधार अन्य वर्ग में बढ़ा है। पिछले दिनों जयपुर के कालवाड़ रोड पर ब्राह्मण समाज के रक्तदान शिविर में सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगे वह सर्व समाज मे बढ़ती उनकी स्वीकार्यता का ही एक उदाहण है।
आलोचक भी मानने लगे,कांग्रेस में आने वाला कल पायलट का
कांग्रेस संगठन और विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता, नेता, विधायको को ले तो वे भी अब दबी जुबान से मानने लगे हैं कि कांग्रेस में तो आनेवाला कल पायलट का है।
सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय
सोशल मीडिया पर तो राजस्थान में तो अगर किसी नेता के फैन्स सबसे सक्रिय है तो वह पायलट के है। पायलट को लेकर छोटी से छोटी पोस्ट कुछ ही सेकंड में ट्रेंड होने लगती है।


