जयपुर। राजस्थान के सांसदों की बैठक में भाग लेने दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आज शाम केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से आत्मीय भेंट की। पूनियां ने बताया कि इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनहित के विषयों पर सकारात्मक वार्ता हुई।

