Headlines

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

जयपुर: प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। इस दौरान राघव शर्मा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष, रामानंद गुर्जर जिलाध्यक्ष देहात दक्षिण एवं प्रदेश पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।WhatsApp Image 2021 08 02 at 2.31.40 PM 3भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने भैंस के आगे बीन बजाकर गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। भड़ाना ने संपूर्ण किसान कर्ज माफी, लंबित भर्तियां और बिगड़ी कानून व्यवस्था सहित प्रदेश के तमाम जनहित के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में ओबीसी मोर्चा ने गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *