नागौर। आरएलपी सुप्रीमों व नागौर संसद हनुमान बेनीवाल ने आज संसद भवन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की और उन्हें नागौर संसदीय क्षेत्र में खींवसर, डीडवाना व परबतसर तथा नागौर जिले के ही मेड़ता में नवीन KV स्कूलों को जल्द से जल्द स्वीकृत करने के संबंध में पत्र सौंप मांग दोहराई। बेनीवाल kv स्कूल का मसला पहले लोक सभा में भी उठा चुके हैं।
सांसद हनुमान बेनीवाल लंबे समय से इन चारों स्थानों पर नवीन केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत करवाने को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। सांसद की मांग पर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के मार्फत इन स्थानों पर नवीन केंद्रीय विद्यालय खोलने की रिपोर्ट भी मांगी थी। बेनीवाल ने मंत्री प्रधान से कहा कि जल्द से जल्द रिपोर्ट को मंगवा कर नागौर में केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति करवाएं। यह अत्यंत आवश्यक भी है, क्योंकि भौगोलिक दृष्टि से विस्तारित नागौर जिले में उच्च गुणवत्ता की शिक्षण संस्थाओं के अभाव में निर्धन व पिछड़े तबके के छात्रो को अच्छी शिक्षा अभी नहीं मिल पा रही। बेनीवाल इन विद्यालयों की स्वीकृति को लेकर केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में है ।
प्रधान ने भी शेयर की मुलाकात की तस्वीर
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस मामले को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की।
यह कहा सांसद ने
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा की नागौर जिले के विकास व जिले में अधिक से अधिक केंद्रीय योजनाओं को लाने के लिए वो लगातार प्रयासरत है।
उक्त स्कूलों की स्वीकृति को लेकर लम्बे समय से प्रयास जारी है ! इस अवसर पर मंत्री जी से शिक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई !@EduMinOfIndia @OfficeDp @RLPINDIAorg
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) August 2, 2021
