टोक्या। 41 साल बाद भारत पुरूष हॉकी (Hockey) के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। क्वार्टर फाइनल में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर अंतिम 4 में जगह बनाई। हॉकी (Hockey) सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बेल्जियम से होगा।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने ब्रिटेन पर शुरूआती मिनट से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया था। हालांकि पहले हॉफ में बॉल पजेशन ब्रिटेन के पास रहा, लेकिन भारत ने जो मूव बनाए, वो काफी खतरनाक थे। यही कारण रहा कि दिलप्रीत सिंह ने मैच के 7वें मिनट में ही शानदार फील्ड गोलकर भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी। ब्रिटेन ने मैच में वापसी की काफी कोशिश की लेकिन भारत के डिफेंडर पूरे रंग में नजर आ रहे थे और उन्होंने ब्रिटेन के हर प्रयास को विफल किया। इसी स्कोर पर पहला हॉफ समाप्त हुआ।
दूसरे हॉफ की शुरूआत के साथ ही भारत ने एक बार फिर तेज हमलों की शुरूआत की। मनप्रीत, दिलप्रीत और गुरजंट ने लगातार ब्रिटेन के पोस्ट पर दबाव बनाए रखा। यहीं पर भारत को मौका मिला और गुरजंट सिंह ने मैच का दूसरा गोलकर भारत को 2-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद भी भारत के फारवर्ड्स ने ब्रिटेन पर हमलों में कमीं नहीं आने दी। ब्रिटेन ने वापसी की कोशिश की लेकिन उसके फारवर्ड्स भारत के डिफेंडर्स को भेदने में सफल नहीं हो सके। दूसरे हॉफ की समाप्ति तक भारत को ब्रिटेन से 2-0 की बढ़त मिली हुई थी।
