जयपुर : स्टील और पेन्ट के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी कामधेनू लिमिटेड ने राजस्थान के बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी इस वित्त वर्ष के अंत तक अपनी उत्पादन क्षमता में 20 प्रतिशत का इजाफा करने की योजना बनाई है। कंपनी की राजस्थान में मौजूदा उत्पादन क्षमता 1.50 लाख मीट्रिक टन है जिसको बढ़ाकर इस वित्त वर्ष के अंत तक 1.80 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष करने का लक्ष्य है। राज्य भर में कंपनी के पास 450 डीलरों और वितरकों का नेटवर्क है, जिसे इस वर्ष कंपनी बढ़ाने की योजना बना रही है।
कामधेनू लिमिटेड के निदेशक सुनील अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान कंपनी के लिए अहम बाजार है और यहां वृद्धि की व्यापक संभावनाएं हैं। महामारी की दूसरी लहर के बाद अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी हुई है और इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण गतिविधियां पुनःआरंभ हो गई हैं। ऐसे में हम उम्मीद कर रहे हैं कि स्टील उत्पादों की मांग बढ़ेगी।
कामधेनू टीएमटी बार को विश्व की उन्नत टेक्नोलॉजी के साथ बनाया जाता है जिससे कि वे सबसे ज्यादा मजबूत, लचीले और सख्त बनते हैं। विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी और विनिर्माण प्रक्रियाएं कामधेनू को इस काबिल बनाती हैं कि वह ज्यादा शक्ति और उच्च लोच के साथ टीएमटी बार का निर्माण कर सके। इन टीएमटी बार को वैल्ड करना बहुत सुविधाजनक है। इनकी बेहतर लोच और बढ़ने की योग्यता इन्हें भूकंप रोधी बनाती है। इनकी उच्च थर्मल रेसिस्टेंस इन्हें आधुनिक निर्माण के लिए एकदम सही साबित करती है।
