जयपुर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में दिल दहलाने वाला जो हादसा हुआ। लैंडस्लाइडिंग के दौरान सिविल लाइंस विधानसभा निवासी विप्र परिवार की बहुमुखी प्रतिभा की धनी “कौन बनेगा करोड़पति” प्रतियोगिता से 6:50 लाख रुपये जीत कर अपना लोहा मनवाने वाली, आयुर्वेदिक डॉक्टर दीपा शर्मा बेरहम प्राकृतिक लैंडस्लाइडिंग की शिकार हो गई।
विप्र युवा के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा नटराज ने डॉ. दीपा को याद करते हुए कहा कि दीपा अपने विचारों को प्रभावी रूप से रखने वाली थी। चाहे वह महिलाओं का विषय हो,चाहे देश का विषय हो। अंतिम समय में भी तिब्बत एवं चीन के विषय को रखकर अपने देश प्रेम एवं निष्ठा का परिचय दिया। क्या किसी को पता था कि जिस फोटो पर हम सब कमेंट कर रहे और wow,nice,amazing लिख रहे है वो Dr. Deepa Sharma का आखिरी फोटो होगा। उन्होंने दीपा को श्री हरि से चरणो मे स्थान देने की प्रार्थना की हैं।
वही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से प्रदेश के 4 निवासियों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से प्रदेश के 4 निवासियों की मृत्यु हुई है। यह बेहद दुखद है। मैं इस मुश्किल घड़ी में सभी के परिजनों को सांत्वना देता हूं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 26, 2021
हादसे में जान गंवाने वाले सीकर के बियानी परिवार के सदस्य श्री अनुराग, श्रीमती माया, सुश्री ऋचा को भी श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए प्रत्येक हेतु सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी।प्रदेश सरकार इस मुश्किल घड़ी में परिजनों के साथ खड़ी है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 26, 2021
