नागौर। आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को सुबह आवास पर नियमित जन सुनवाई की। उसके बाद संसद के चल रहे मानसून सत्र में भाग लेने के लिए पुनः दिल्ली रवाना हो गए। संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहे सांसद ने लगातार दूसरे दिन अपने आवास पर आम जन की समस्याओं को सुना व समस्याओ के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओ के निस्तारण के निर्देश दिये।
जन सुनवाई में नावाँ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव,कंकडाय ग्राम की माध्यमिक स्कूल को उच्च माध्यमिक स्तर तक क्रमोन्नत करवाने सहित नहरी पानी व बिजली से जुड़ी समस्याये सांसद के समक्ष आई।
महाराष्ट्र के मिरज रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों के लिए रेलमंत्री से की बात
बेनीवाल ने अत्यधिक बारिश के कारण महाराष्ट्र के मिरज रेलवे स्टेशन पर फंसे प्रवासी नागरिको की मदद के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता की। यहां नागौर सहित विभिन्न क्षेत्रों के फंसे लोगों ने वहां से निकलने की गुहार पर सांसद बेनीवाल ने तत्काल संज्ञान लिया। बेनीवाल ने दूरभाष पर महाराष्ट्र शासन के उच्च अधिकारियों व रेलवे के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव बाला साहब ठाकरे व रेल मंत्रालय को भी अवगत करवाया तथा फंसे हुए यात्रियों के निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की ।
