Headlines

जम्मू कश्मीर : बांदीपोरा मुठभेड़ में अबतक तीन आतंकियों का सफाया, शाकिर अल्ताफ बाबा भी ढेर

जम्मू : कल से जारी बांदीपोरा में सर्च अभियान में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी का सफाया हो चूका है। इसमें आतंकी शाकिर अल्ताफ बाबा भी शामिल है। वह 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान गया था। शाकिर अल्ताफ बाबा के मारे जाने की पुष्टि कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने की है।

बता दे कि जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के पुलिस को जिले के सुमलर इलाके के शोकबाबा जंगल क्षेत्र में आतंकियों के एक बड़े दल के मूवमेंट का इनपुट मिला। इसके आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और सेना की एलीट पैरा फोर्स मार्कोस के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

जंगल क्षेत्र होने के कारण सुरक्षाबलों ने पूरी सतर्कता के साथ तलाशी अभियान शुरू किया। छुपे आतंकियों ने सुरक्षबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *