Headlines

जम्मू-कश्मीर पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, उप-राज्यपाल सिन्हा ने किया स्वागत

श्रीनगर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को कश्मीर पहुंचे। राष्ट्रपति कोविन्द सुबह 11:15 बजे श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंचे। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जुलाई से 28 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर रहेंगे। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अगले दिन वह श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 19वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल से लेकर कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। सभी प्रमुख नाकों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *