जयपुर। राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाओं के चल रहे गर्म बाजार के बीच ट्वीटर पर एक नई रार छिड़ गई है। मंत्रिमंडल की अधिकृत तिथि आना भी बाकी है। किसे मंत्री बनाया, जाएगा इसका भी कोई अता- पता नहीं पर पायलट समर्थकों ने ट्वीटर पर पायलट विरोधी एक भी मंत्रिमंडल में नहीं लेने की एक जबरदस्त मुहिम छेड़ दी है।
इस मुहिम में उनका इशारा गहलोत खेमे वाले गुर्जर विधायकों की तरफ़ है। गहलोत खेमे में जो गुर्जर नेता हैं उसमें डॉ. जितेंद्र सिंह, शकुंतला रावत, राजेन्द्र बिदुड़ी, बसपा से आए जोगेंद्र सिंह अवाना प्रमुख हैं इनमें से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। सचिन पायलट के इस्तीफा दे देने के बाद सोशल इंजीनियरिंग के हिसाब से भी किसी एक गुर्जर विधायक को मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता हैं।
वर्तमान में अशोक चांदना गुर्जर कोटे से राज्यमंत्री है। पायलट खेमे में जो गुर्जर विधायक है उनमें इन्द्रराज, जी आर खटाना जैसे पहली बार विधायक ही है उनका मंत्री बन पाना मुश्किल है। इन ट्वीट को इसी खेमेबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर पायलट समर्थको ने अपने नेता के समर्थन में आलाकमान से निवदेन किया है कि सचिन पायलट खेमे से ही मंत्री बनाये जाये।
इनमे से कुछ ट्वीट्स है
@awana_sher ने कांग्रेस अध्यक्ष, प्रभारी अजय माकन से निवेदन किया है कि गुर्जर समाज ने वोट सचिन पायलट के कहने पर ही कांग्रेस को दिए थे,अब उनके कहने पर ही गुर्जर MLA’s को मंत्री बनाया जाए, पायलट का साथ नहीं देने वाले गुर्जर विधायको को मंत्री बनाया तो समाज उनका बहिष्कार करेगा। इसी तरह जवान सिंह सुमेल का कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, प्रभारी अजय माकन जी से निवेदन है कि राजस्थान में गुर्जर समाज ने वोट सचिन पायलट के कहने पर ही कांग्रेस को दिए थे, अब सचिन पायलट के कहने पर ही गुर्जर विधायकों को मंत्री बनाया जाए,पायलट का साथ नहीं देने वाले गुर्जर विधायको को मंत्री बनाया तो समाज उनका बहिष्कार करेगा।
इसी तरह @HL_Awana ने कहा राजस्थान में गुर्जर समाज ने वोट सचिन पायलट के कहने पर ही कांग्रेस को दिए थे, अब सचिन पायलट के कहने पर ही गुर्जर विधायकों को मंत्री बनाया जाए, समाज सिर्फ उन्हीं गुर्जर मंत्रियों को स्वीकार करेगा, जिसे पायलट चाहेंगे। @rakeshmandana का कहना है कि राजस्थान में गुर्जर समाज ने वोट सचिन पायलट के कहने पर ही कांग्रेस को दिए थे, अब सचिन पायलट के कहने पर ही गुर्जर विधायकों को मंत्री बनाया जाए, समाज सिर्फ उन्हीं गुर्जर मंत्रियों को स्वीकार करेगा, जिसे पायलट चाहेंगे।
@RamHari92780325 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रभारी अजय माकन जी से निवेदन है, गुर्जर समाज ने वोट सचिन पायलट के कहने पर ही कांग्रेस को दिए थे, अब उनके कहने पर ही गुर्जर MLA’s को मंत्री बनाया जाए, पायलट का साथ नहीं देने वाले गुर्जर विधायको को मंत्री बनाया तो समाज उनका बहिष्कार करेगा। @SLGDumada ने कहा राजस्थान में गुर्जर समाज ने वोट सचिन पायलट के कहने पर ही कांग्रेस को दिए थे, अब सचिन पायलट के कहने पर ही गुर्जर विधायकों को मंत्री बनाया जाए, समाज सिर्फ उन्हीं गुर्जर मंत्रियों को स्वीकार करेगा, जिसे पायलट चाहेंगे ।


