Headlines

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, वकील मिले डॉ. महेश जोशी से

जयपुर। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी से आज सुबह आवास पर मुलाकात की ।
द बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने डॉ महेश जोशी को ज्ञापन सौंप एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की और कहा, वकीलों पर हमले, धमकियाँ और अन्य आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा।

पूर्व में कई बार एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने का आश्वासन मिल चुका है। इसके बावजूद एक्ट नहीं लागू
हो सका। अधिवक्ताओं ने डॉ महेश जोशी से सरकार तक उनकी बात पहुँचाने और एक्ट लागू करवाने की मांग की।

डॉ महेश जोशी ने अधिवक्ताओं को उनकी मांग सरकार तक पहुँचाने और एक्ट लागू करवाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में बार अध्यक्ष अध्यक्ष अनिल चौधरी, महासचिव सतीश शर्मा, बार के पूर्व अध्यक्ष राजेश कर्नल, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुशील शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *