Headlines

जयपुर हैरिटेज मेयर अचानक पहुंची मुख्यालय,अधिकारियों के चैंबर पर मिले ताले तो भड़क उठी मेयर

जयपुर: जयपुर नगर निगम हैरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर के आज हैरिटेज मुख्यालय में हुए अचानक निरीक्षण करने पहुंचने से कर्मचारियों-अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मेयर मुख्यालय में आते ही कुछ अधिकारियों के चैम्बर में पहुंची है। वहां सुबह 10 बजे तक ताले लटके मिले। अधिकारियों-कर्मचारियों को न पाकर मेयर भड़क उठी। उन्होंने सभी कर्मचारियों के अटेंडेंस रजिस्टर्ड मंगवाए और देखे तो 40 फीसदी कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि जो कर्मचारी-अधिकारी समय पर नहीं आ सकते, उनकी यहां कोई जरूरत नहीं है।

कर्मचारियों में चर्चा मेयर को दफ्तर की टाइमिंग नहीं पता

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुबह 9 बजे तक हर हाल में कर्मचारियों-अधिकारियों को यहां आना पड़ेगा। मेयर के इस फरमान से अब कर्मिक भी कंफ्यूज हो गए, क्योंकि दफ्तर की टाइमिंग सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक की है। ऐसे में कर्मचारियों में ये चर्चा रही कि क्यों मेयर को ये तक नहीं पता कि दफ्तर की टाइमिंग क्या है?

मेयर ने कहा- ऐसे काम नहीं चलेगा

मेयर ने कर्मचारियों की गैर हाज़री को देखकर कुछ अधिकारियों को बुलाया और फटकार लगाई कि इस तरह से काम नहीं चलेगा। अगर यही रवैया रहा तो इसे मैं आगे नहीं चलने दूंगी। उन्होंने कहा कि आपके इस रवैये के कारण हैरिटेज की इतनी बुरी दशा हो रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में अधिकारियों-कर्मचारियों को कहा कि सुबह 9 बजे तक आना पड़ेगा और काम शुरू करना पड़ेगा। लोग सुबह अपने जरूरत के काम से यहां आ तो जाते है लेकिन कर्मचारी नहीं मिलते तो निराश होकर लौटना पड़ता है।

दरअसल, कई दिनों से ये शिकायत मिल रही थी कि निगम हैरिटेज मुख्यालय में कर्मचारी-अधिकारी समय पर नहीं आ रहे। इसको लेकर आज मेयर हैरिटेज मुख्यालय पहुंची और जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *