Headlines

Farmer Protest : नए कृषि कानूनों को खिलाफ जंतर-मंतर से लेकर संसद तक प्रदर्शन

नई दिल्ली : कृषि कानून के विरोध में जारी किसानों के आंदोलन का आज नया पड़ाव शुरू हो रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान संगठनों द्वारा प्रदर्शन (Farmer Protest) किया जा रहा है, ये किसान संसद की तरह हो रहा है। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर से बसों में भरकर किसानों का जत्था जंतर-मंतर पर पहुंचा। दूसरी तरफ राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने प्रदर्शन किया है।

दिल्ली पुलिस के द्वारा सिर्फ 200 किसानों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन (Farmer Protest) की इजाजत दी गई है। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक ये किसान यहां पर प्रदर्शन कर सकेंगे। जंतर-मंतर पहुंचने के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि हम यहां पर अपनी आवाज़ उठाएंगे, विपक्ष को सदन के अंदर हमारी आवाज़ बनना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद योगेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस द्वारा एक बार फिर बसों की चेकिंग की जा रही है, जिसकी वजह से किसानों को जंतर-मंतर पहुंचने में देरी हुई है। किसानों के प्रदर्शन के बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हम किसानों के साथ बातचीत करने को तैयार हैं, हम पहले भी बात करते रहे हैं। मोदी सरकार किसान हितेषी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *