नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 348 किलोमीटर सड़को के लंबित मामले में जल्द से जल्द स्वीकृति जारी करने की मांग की। उन्होंने इस सिलसिले में मंगलवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
सांसद RLP सुप्रीमों बेनीवाल ने बताया कि नागौर संसदीय क्षेत्र की खींवसर, जायल, नागौर, डीडवाना, लाडनू, नावाँ, मकराना व परबतसर विधानसभा के विभिन्न गांवों व ढाणियों को जोड़ने के लिए 348.50 किलोमीटर के प्रस्ताव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार को भेजे हुए है जिसकी जल्द से जल्द स्वीकृती को कहा।
यह था मामला – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पूर्व में राज्य सरकार के जिम्मेदारों ने परिपत्रों को दरकिनार करके सड़को के प्रस्ताव दिल्ली भेज दिए जिस पर सांसद ने आपत्ति व्यक्त की,आपत्ति व्यक्त करने के बाद भारत सरकार ने मामले की जांच करवाई थी जिसके बाद राजस्थान सरकार के प्रस्तावों को खारिज करके स्थानीय सांसद की सहमति से नए प्रस्ताव मांगे उसके बाद सांसद बेनीवाल ने संसदीय क्षेत्र के दौरे व जन सुनवाई के दौरान आम जन से प्राप्त सुझाव व मांग के क्रम में 348 .50 किलोमीटर सड़को के प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किये थे ।
