Headlines

पायलट ने भी उठाई पेगासस जासूसी की निष्पक्ष जांच की मांग

पायलट जयपुर लौटे, समर्थकों से लम्बी मंत्रणा

जयपुर: पेगासस जासूसी मामले में दिल्ली से लेकर राजस्थान तक सियासत गरमा गई है तो वही पेगासस जासूसी मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए पेगासस जासूसी मामले की निष्पक्ष जाँच कराने की मांग की है।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि पेगासस जासूसी के जरिए देशवासियों की जासूसी का जो मामला सामने आया है, वो बेहद गंभीर और नंदनीय है। जासूसी किए गए लोगों की सूची में राहुल गांधीजी का भी नाम शामिल है जो कि निजता के हनन के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी गहरा आघात है। इस गंभीर मुद्दे की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।

प्रियंका गांधी के ट्वीट को किया रिट्वीट

इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जासूसी मामले में प्रियंका गांधी के ट्वीट को रिट्वीट किया। जिसमे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा- ‘पेगासस के जरिए जासूसी से जुड़े खुलासे बहुत ही घिनौनी कारगुजारियों की तरफ करते हैं इशारा अगर ये सच है, तो मोदी सरकार संविधान द्वारा देशवासियों को दिए गए निजता के अधिकार का हनन कर रही है गंभीर और खतरनाक हमला, इससे लोकतंत्र तो नष्ट होगा ही, ये देशवासियों के निजता के अधिकार को कई स्तर पर नुकसान पहुंचाएगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के आलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस पर अपनी चिंता जता चुके है। उन्होंने सु्प्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेकर जांच के आदेश देने की मांग की है। पेगासस जासूसी मामला देशभर में पिछले कुछ वर्षों से लगातार चर्चाओं में है। जिसमे लोगों को सर्विलांस पर रखकर उनके फोन टैप करवाकर जासूसी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *